26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती: शक्ति स्थल पहुंचे सोनिया-राहुल, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 19 Nov 2018, 10:20 AM IST

indiar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती, सोनिया-राहुल समेत पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 101वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने भी इंदिरा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा, ' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अरपित करता हूं।

राहुल गांधी ने किया याद

वहीं, राहुल गांधी ने भी अपनी अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री की फोटों ट्वीट कर उन्हें याद किया।

कौन थी इंदिरा गांधी?

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को यूपी के इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला रही जो प्रधानमंत्री बनी। वह अपने कुछ फैसलों को लेकर विवादों में भी रही। जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई भी उनका एक ऐसा ही कदम था।