
देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम
नई दिल्ली। पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 ) मना रहा है। हर राज्य, हर कोने और चोटी पर तिरंगा ( Tiranga ) लहराता नजर आ रहा है। लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख ( Ladakh ) की ऊंची चोटियों तक हर तरफ देश की आजादी का जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को संबोधित किया।
कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) महामारी के चलते भले ही ज्यादा लोग घरों से बाहर ना निकले हों लेकिन जश्न-ए-आजादी का जज्बा किसी भी मायने में कम नहीं था। बस तरीका थोड़ा बदल गया था। सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) से लेकर फेस मास्क ( Mask ) तक जरूरी नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जवानों ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर भी तिरंगा लहराया।
स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो नदी के तट पर 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया। जिस किसी ने भी ये नजारा देखा वो गौरवान्वित महसूस करने लगा। जवानों के हौसले यहीं नहीं थमें इसके साथ ही उन्होंने 16000 की फीट की ऊंचाई पर भी देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया।
दरअसल भारतीय जवान हर वर्ष आजादी दिवस पर इस ऊंचाई पर झंडा फहराते हैं। लेकिन इस वर्ष ये पल इसलिए खास था क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव चल रहा है। ऐसे में जवानों का ये जोश देखते ही बनता था।
आईटीबीपी के जवानों के तिरंगा फहराता हुआ वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस जोश और जज्बे के साथ मातृभूमि के ये सपूत कठिन परिस्थितियों में भी आजादी का जश्न मना रहे हैं।
राष्ट्र ध्वज को ऊंचाई पर फहराकर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते नजर आए और देश की आन-बान-शान कहे जाने वाले तिरंगे को सलाम करते दिखे।
Published on:
15 Aug 2020 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
