नई दिल्ली: हाईप्रोफाइल केस शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने हत्या की आशंका जताई है। मुंबई के भायाकाल जेल में बंद इंद्राणी ने कहा कि जेल में कभी भी उनकी हत्या की जा सकती है। इंद्राणी के मुताबिक जेल में उनको डर लग रहा है। सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुई इंद्राणी मुखर्जी ने कहा, 'मेरी कभी भी हत्या हो सकती है । कोर्ट में इंद्राणी ने कहा कि मैंने किसी से बातचीत नहीं की। यहां तक कि आईजी (जेल) को भी अपना बयान नहीं दिया है । गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी के साथ जेल में पहले भी मारपीट हो चुकी है। इंद्राणी मारपीट की शिकायत जेल अधिकारियों से भी कर चुकी हैं।