
नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप की वजह से सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं। देशभर के तमाम इलाकों में 33 लोगो की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों बीमार हैं। कई राज्यों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। राजस्थान के चूरू में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले सप्ताह से पहले गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज लू चलने के मद्देनजर कई जिलों में शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए रेड और एक येलो अलर्ट जारी किया है।
| शनिवार को राजस्थान का तापमान | ||
| क्रमांक | शहर | गर्मी |
| 1 | श्रीगंगानगर | 49 डिग्री सेल्सियस |
| 2 | बीकानेर | 47.9 डिग्री सेल्सियस |
| 3 | जैसलमेर | 47.2 डिग्री सेल्सियस |
| 4 | जोधपुर | 45.6 डिग्री सेल्सियस |
| 5 | जयपुर | 45 डिग्री सेल्सियस |
| 6 | बाड़मेर | 44.5 डिग्री सेल्सियस |
| 7 | कोटा | 46 डिग्री सेल्सियस |
ओडिशा में गर्मी का कहर जारी
ओडिशा में तेज गर्मी का दौर जारी है और शनिवार को 10 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप से कोई राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इन जिलों में सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, रायगडा, गजपति, गंजाम, नयागढ़, बौध, ढेंकनाल और खुर्धा शामिल है।
अब तक 33 लोगों की मौत
आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं और लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। लू के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में काफी लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या तेलंगाना के लोगों की है। तेलंगाना में बीते 15 दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लू की चपेट में आने से 433 लोग बीमार हो गए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के कई जिले सूखे की चपेट में हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में आंध्र प्रदेश में लू लगने से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तेलंगाना में 541 लोगों की जान चली गई थी।
| शनिवार को ओडिशा में गर्मी के आंकड़े | ||
| क्रमांक | शहर | गर्मी |
| 1 | झारसुगुड़ा | 42.6 डिग्री |
| 2 | अंगुल | 42.2 डिग्री |
| 3 | संबलपुर | 42 डिग्री |
| 4 | हीराकुंड | 41.6 डिग्री |
| 5 | तलचर | 40.5 डिग्री |
| 6 | सोनीपुर | 40.2 डिग्री |
| 7 | सुंदरगढ़, भवानीपटना, बोलनगीर और टिटलागढ़ | 40 डिग्री |
| 8 | भुवनेश्वर | 35.6 डिग्री |
पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया
पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। राज्य के कई स्थानों में शनिवार को पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जून को क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को यहां पारा बढ़ने से कुछ राहत मिल सकती है। हरियाणा के नारनौल में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान बन गया। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को यहां पारा बढ़ने से कुछ राहत मिल सकती है।
| पंजाब, हरियाणा में शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) | ||
| क्रमांक | शहर | गर्मी |
| 1 | नारनौल | 47.2 डिग्री |
| 2 | हिसार | 45.6 डिग्री |
| 3 | अंबाला | 41.6 डिग्री |
| 4 | अमृतसर | 45.7 डिग्री |
| 5 | लुधियाना | 44.1 डिग्री |
| 6 | पटियाला | 43.5 डिग्री |
हिमाचल प्रदेश में वनों के लिए खतरा
लंबे समय तक शुष्क मौसम और असामान्य उच्च तापमान हिमाचल प्रदेश में वनों के लिए खतरा बन गया है। जंगल में आग लगने के कारण हर साल वनस्पतियों और पशुओं को भारी नुकसान पहुंचता है। हालांकि प्रदेश के जंगलों में अब तक कोई बड़ी आग नहीं लगी है, लेकिन इन दिनों राज्य की राजधानी के आसमान में धुंध छाने लगी है। इसके अलावा कसौली, चैल, धरमपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, धर्मशाला और पालमपुर कस्बों के आसपास की पहाड़ियों में भी धुंध देखी जा सकती है। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 22 प्रतिशत, या कुल वनक्षेत्र के 8,267 वर्ग किलोमीटर के अंदर विशेष रूप से मध्य और निम्न पहाड़ियों में आग लगने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के हिस्सों के लिए उच्चतम 'रेड' अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा, आईएमडी के चार रंग-कोड की चेतावनियों में सबसे गंभीर 'रेड' अलर्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में विशेष रूप से अलग-थलग पड़े हुए इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गर्मी से बचाव के घरेलू उपाय
Updated on:
02 Jun 2019 08:13 pm
Published on:
02 Jun 2019 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
