2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देहरादून में अभ्यास, 50 हजार लोग होंगे शामिल

पीएम मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ योगभ्यास करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Jun 2018, 2:46 PM IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ योगभ्यास करेंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के मशहूर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट यानी एफआरआई में आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा। देहरादून में इस मौके पर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।

सृजन घोटाले में सीबीआई ने कसा शिकंजा, आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

जोरों पर तैयारियां

पीएम के इस कार्यक्रम में शामिल होने के चलते इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए पतंजलि योगपीठ, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, परमार्थ निकेतन आदि संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में योगाभ्यास के दौरान देहरादून, हरिद्वार में कई स्थानों पर निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

रूठे विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस-जेडीएस ने तैयार किया नया फार्मूला

ऑनलाइन पंजीकरण और बसों की व्यवस्था

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। यही नहीं आयोजन स्थल पर लोगों को लाने, ले जाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के लिए जारी किए गए टाइम टेबल सत्र में योग गुरुओं और प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के चुना गया है।

मुंबई पुलिस ने जारी किया ऐसा वीडियो कि देखने वाले रह जाएंगे हैरान

उत्तराखण्ड सरकार ने झोंकी ताकत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तराखंड सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहती। सरकार के तमाम प्रशासनिक अधिकारी इस आयोजननको सफल बनाने में जुट गए हैं। वन विभाग इस आयोजन के लिए विशेष तैयारियां कर रहा है क्योंकि इसके आयोजन का सबसे अधिक दारोमदार उसी पर है।