scriptक्या इस शहर में हुई खून की बारिश, सडक़ों पर क्यों बह रहा खून के रंग जैसा पानी, जानिए पूरा सच | Is there rain in this city, why water like blood flowing on the roads, | Patrika News

क्या इस शहर में हुई खून की बारिश, सडक़ों पर क्यों बह रहा खून के रंग जैसा पानी, जानिए पूरा सच

Published: Feb 07, 2021 11:39:51 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights. – इंडोनेशिया में इन दिनों बारिश का मौसम है, पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार बारिश हो रही है – एक गांव का नजारा ऐसा है, जिसे देखकर लोग दावा कर रहे कि यहां खूनी बारिश हुई है – सच यह है कि बाढ़ का पानी एक कपड़ा रंगने वाली फैक्ट्री में घुस गया और वहां रखा रंग पानी में मिल गया

red_water.jpg
नई दिल्ली।
इन दिनों सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में आई बाढ़ की तस्वीरें वायरल है। अब आप कहेंगे इसमें नया क्या है। बाढ़ तो सभी जगह आती है। सडक़ पर पानी होगा, जो कुछ लोगों के घरों तक भी पहुंच गया होगा। सडक़ें पानी से डूबी होंगी और कुछ जगहोंं पर गाडिय़ां भी उनमें बह रही होंगी। जी हां, इस बाढ़ में यह सब कुछ है। मगर एक गांव में आई बाढ़ की कुछ तस्वीरें और वीडियो न सिर्फ बाकि से अलग हैं बल्कि, एक बार को हैरान करने वाली भी हैं।
दरअसल में इंडोनेशिया में इन दिनों बारिश का मौसम है। पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार बारिश हो रही है। मगर एक गांव का नजारा ऐसा है, जिसे देखकर लोग दावा कर रहे हैं कि यहां खूनी बारिश हुई है और बारिश का पानी सडक़ पर भर गया है, जिससे शहर में खून की नदिया बह रही है। पानी का रंग पूरी तरह लाल है, इसलिए कई लोग इस दावे को सच भी मान रहे हैं और इसे तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग थोड़ी पड़ताल कर रहे हैं, तो सच उनके सामने आ रहा है।
red_water-1.jpg
अब हम आपको बताते हैं कि हकीकत क्या है। असल में यह तस्वीरें और वीडियो इंडोनेशिया के शहर सेंट्रल जावा के पेकलोगन इलाके में स्थित एक गांव की है। यहां पारंपरिक इंडोनेशियाई डाईंग तकनीक से बड़े पैमाने पर बाटिक और रंग का उत्पादन होता है। इसमें कपड़ों पर विभिन्न रंगों से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं। बारिश का पानी एक डाईंग फैक्ट्री में घुस गया और वहां बड़े पैमाने पर रखा लाल रंग उसमें मिल गया। पानी के साथ यह रंग अब पूरे शहर में फैल रहा है। हालांकि, अधिकारियों की मानें तो जैसे-जैसे बारिश होगी और पानी बढ़ेगा, यह रंग हल्का होता जाएगा।
red_water-2.jpg
वैसे पेकलोगन शहर में यह बात नई नहीं है। पहले भी जब बारिश होती रही है, पानी किसी न किसी फैक्ट्री में घुसता है और जब बाहर आता है तो वहां रखे विभिन्न रंगों में मिल जाता है। इसलिए इस शहर में बाढ़ के पानी का रंग कभी पीला, तो कभी नीला या किसी और रंग का हो जाता है। इस बार यह लाल है और कुछ लोग शरारत करते हुए इसे खूनी बारिश के तौर पर बता रहे और किसी अशुभ घटना की ओर संकेत दे रहे। शहर के आापदा राहत विभाग से जुड़े एक अधिकारी डिमास अर्ग ने कहा कि तस्वीरें और वीडियो सही हैं, मगर खूनी बारिश की बात बिल्कुल गलत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो