नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने हनीफा मस्जिद के इमाम मौलवी मोहम्मद अशरफ पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शुक्रवार तड़के मौलवी अशरफ को अपनी गोलियों का शिकार बनाया। घायल इमाम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।