दूसरी तरफ पाक मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक भारत की कार्रवाई को देखते हुए एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने अपने जवानों को हाई अलर्ट मोड में रहने को कहा है। पाक मीडिया ने आशंका जताई है कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है, जिसके कारण पाकिस्तान की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पाकिस्तान के कथित डर पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है और इसे प्रोपेगेंडा बताया है।