19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / जम्मू-कश्मीर: पूंछ में फिर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर: पूंछ में फिर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ में दागी गोलियां भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को दिया जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 17 Nov 2019, 1:08 PM IST

jammu.jpeg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। रविवार को सुबह 10 बजे के करीब पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ जिले के शाहपुर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाक रेंजर्स का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल सेना की कार्रवाई अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर बोले संजय राउत- इस बार CM शिवसेना का ही होगा

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन पहली बार नहीं किया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता रहा है।

हाल ही में पाक सेना ने तंगधार सेक्टर के सादपुरा, ढाणी और टाड के गांवों मोर्टार दागे। इस दौरान दो घर तबाह हो गय। वहीं, पांच लोग जख्मी हुई थे। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है

माहौल खराब करने में लगा है पाक

बता दें कि जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा है, तब से घाटी का माहौल खराब करने में पाकिस्तान लगा हुआ है। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। शुक्रवार को गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ की ओर से संभाली जा रही सुरक्षा व्यवस्था ही समीक्षा की।

यह भी पढ़ें-हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया, एक पुलिस जवान को किया सस्पेंड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह ने शुक्रवार को सीजीओ काम्प्लेक्स में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय में सीआरपीएफ के महानिदेशक आरआर भटनागर सहित, वरिष्ठ कर्मियों से मुलाकात की थी।

इस दौरान सीआरपीएफ न मंत्री को पॉवरप्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए जम्मू-कश्मीर व नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी तैयारियों के बारे में अवगत कराया था।