
नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद माहौल तनावपूर्ण है। हालांकि, जम्मू में स्थिति सामान्य है लेकिन कश्मीर में अब भी हालात ठीक नहीं है। ईद की नमाज को लेकर आज थोड़ी राहत दी गई थी। लेकिन, एक बार फिर ढील वापस ले ली गई है।
श्रीनगर के डेवलेपमेंट कमिश्नर ( डीसी ) शाहिद चौधरी ने कहा कि घाटी में ईद को लेकर जो ढील दी गई थी वह अब वापस ले ली गई है। सुबह ईद की नमाज के लिए लोगों को छूट दी गई थी, जिसके तहत लोगों को बाहर आने के लिए कहा गया था।
ईद की नमाज अता करने के बाद एक अब फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में अभी भी धारा 144 लागू है। साथ ही फोन, इंटरनेट की सुविधा अब भी बंद है।
इससे पहले घाटी में लोग अपने घरों से निकले और मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अता की। इस दौरान सभी मस्जिदों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंताजम किए गए थे।
इधर, लेह- लद्दाख में भी ईद को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। कारगिल में हालात सामान्य हैं, लेकिन इंटरनेट अभी भी बंद है। हालांकि, लेह में इंटरनेट काम कर रहा है। जहां एक तरफ घाटी में धारा 144 लागू है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू में एक बार फिर रौनक लौट आई है।
जम्मू से धारा 144 हटा दी गई है, स्कूल-कॉलेज-बाजार फिर खुल गए हैं। हालांकि, सुरक्षा के पुख्ता इंताजम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। जम्मू में प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश और दुनिया में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान भी भारत को लगातार धमकी दे रहा है। कश्मीर और देश के कई नेता भी केन्द्र सरकार के इस फैसले के विरोध में हैं। हालांकि, पीएम मोदी ने साफ कहा है कि सरकार ने काफी सोच समझकर यह फैसला लिया है और इस फैसले से घाटी के दिन बदलेंगे।
Updated on:
12 Aug 2019 01:47 pm
Published on:
12 Aug 2019 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
