8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu-Kashmir: महबूबा की हुंकार- Article 370 की बहाली तक नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव

Former Chief Minister Mehbooba Mufti का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला Mehbooba Mufti - जब  तक आर्टिकल 370 की बहाली नहीं, तब तक चुनाव नहीं

2 min read
Google source verification
Jammu-Kashmir: महबूबा की हुंकार- Article 370 की बहाली तक नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव

Jammu-Kashmir: महबूबा की हुंकार- Article 370 की बहाली तक नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आर्टिकल 370 ( Article 370 ) को लेकर केंद्र शासित प्रदेश ( Union Territory ) की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ( Mehbooba Mufti ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) पर हमला बोला है। महबूबा ने कहा कि बिहार में चुनावी माहौल ( bihar assembly election ) को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा को आर्टिकल 370 का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वो किसी चीज में नाकामयाब होते हैं, तो जम्मू-कश्मीर और आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों को हवा देते हैं। ऐसा वो लोगों का वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। इस दौरान महबूबा ने कहा कि जब तक वो (केंद्र सरकार) हमारे अधिकार ( आर्टिकल 370) नहीं लौटाते तब तक मेरी कोई चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं होगी।

Bihar: Congress Headquarters पर IT की रेड मिले 8 लाख रुपए, सुरजेवाला से पूछताछ

ड्रैगन का लद्दाख में 1000 वर्ग किमी पर कब्जा

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली नहीं हो जाती, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरा संघर्ष केंद्र सरकार के विपरीत कश्मीर समस्या के समाधान के लिए होगा। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबरी मस्जिद के निकट ऐसा माहौल तैयार किया, जैसा मानों वह कभी थी ही नहीं। चीन का मसला उठाते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ड्रैगन ने लद्दाख में 1000 वर्ग किमी से अधिक जमीन कब्जा ली है। यही नहीं चीन ने जम्मू—कश्मीर से आर्टिकल 370 समेत भारत द्वारा किए गए परिवर्तनों का भी खुलकर विरोध किया। महबूबा ने कहा कि उनको यह बात भी माननी होगी कि जम्मू-कश्मीर कभी भी इंटरनेशनल लेवल पर इतना प्रसिद्ध नहीं था, जितना अब है।

Weather Update: Bengal के कई इलाकों में Heavy Rain की चेतावनी, 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

370 की बहाली को लेकर एक नई मुहिम

आपको बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 और धारा 35ए को हटा दिया था। इसके साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था। इस दौरान सरकार ने किसी भी तरह की हिंसा या विरोध से बचने के लिए महबूबा समेत कश्मीर के कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था। अब जबकि महबूबा को 434 दिन बाद रिहा किया गया है, तो उन्होंने धारा 370 की बहाली को लेकर एक नई मुहिम छेड़ दी है।