22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल के 3 आतंकी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों का संपर्क कुख्यात आतंकवादी बशीर से 2 युवकों को आतंकी संगठन में शामिल होने से बचाया गया तलाशी अभियान के दौरान पुलिस का एक जवान घायल
2 min read
Google source verification
hizbul.jpeg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा ( Kupwada ) जिले में बुधवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ( Hizbul Mujahideen ) के एक माडयूल का भांडाफोड़ किया और तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा बलों ने 2 युवकों को आतंकी संगठन में शामिल होने से बचाया भी।

यह भी पढ़ें-WHO ने कोरोना वायरस को घोषित किया महामारी, भारत ने 15 अप्रैल तक सभी गैर जरूरी वीज़ा किए रद्द

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी का संपर्क कुख्यात आतंकवादी कमांडर बशीर पीर उर्फ इम्तियाज से था। बता दें कि बशीर पाकिस्तान ( Pakistan ) के कब्जे वाले कश्मीर से कथित रूप से आतंकी गतिविधियां संचालित करता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के क्रालपोरा क्षेत्र में हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी मॉडयूल सक्रिय है। जिसके बाद पुलिस और सेना ने आतंकी मॉडयूल को ध्वस्थ कर दिया। साथ ही उससे जुड़े तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 युव‍क बचाए गए

जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से दो युवकों को आतंकवादी संगठन में शामिल होने से बचाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, 'अवंतीपुरा में पुलिस ने समय पर कार्रवाई की और दो युवकों को आतंकी गुटों में शामिल होने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि इन युवकों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गलत जानकारी देकर अपने साथ शामिल किया जा रहा था।'

यह भी पढ़ें-Coronavirus राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने रद किए मार्च और अप्रैल के सत्संग

पुलिस के अनुसार उनमें से एक युवक त्राल के उत्तरी क्षेत्र और दूसरा अवंतीपुरा के रहने वाला है। वहीं, बुधवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को त्राल सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।