
नई दिल्ली। अकूत संपत्ति के साथ सामने आए खुद को भगवान बताने वाले विजय कुमार नायडू ने अपनी सफाई दी है। क्लर्क के रूप में काम करने वाले विजय कुमार नायडू ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिये उन्होंने बताया कि वे देश छोड़कर कहीं नहीं भागे हैं। फिलहाल वो भारत में ही हैं।
विजय कुमार नायडू ने कहा कि न तो आयकर विभाग और ना ही सरकार ने कहा है कि मैं देश से भागा हूं।
आपको बता दें कि विजय कुमार नायडू के घर आयकर विभाग की छापेमारी में 500 करोड़ की अघोषित आय का पता चलने के बाद सनसनी मच गई थी। इसके बाद मंगलवार को विजय कुमार ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।
इससे पहले आयकर विभाग ने कथित अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान से जुड़े समूह के 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के काला धन बरामद किया था।
आयकर विभाग ने धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन जमा करने वाले चेन्नई के एक समूह पर छापा मारा था।
वहां से अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के काला धन का पता लगाया। इस समूह ने भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में निवेश किया।
Updated on:
22 Oct 2019 03:53 pm
Published on:
22 Oct 2019 02:44 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
