आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर घुसपैठ और आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस जानकारी के अनुसार केलर क्षेत्र के यारवन जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घेराबंदी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।