
कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन निलंबित, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग भी बंद
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी से हालात असामान्य होते जा रही हैं। गुरुवार को खराब दृश्यता और भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर गुरुवार को उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है। श्रीगर हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर से जाने और आने वाली सभी उड़ानों को बुधवार को रद्द कर दिया गया है। आज सुबह हवाईअड्डे पर कोई भी उड़ान लैंड नहीं करेगी और न ही यहां से उड़ान भरेगी। अधिकारी ने कहा कि दृश्यता में सुधार होने के बाद ही उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। ताजा बर्फबारी और भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी बंद रहा।
ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग के किनारे हिमस्खलन या भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र में किसी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात की अनुमति देने का फैसला किया था लेकिन रामसू-रामबन सेक्टर में भूस्खलन और बनिहाल में बर्फबारी के कारण इस कदम को रोक दिया गया।
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद होने के कारण कश्मीर घाटी में सब्जी और मटन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।
Updated on:
07 Feb 2019 11:17 am
Published on:
07 Feb 2019 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
