25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा घेरा तोड़ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, एसपीजी और पुलिस के उड़े होश

कांग्रेस की नव नियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर सबको चौंका दिया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Feb 2019, 11:40 AM IST

 Priyanka Gandhi

सुरक्षा घेरा तोड़ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, एसपीजी और पुलिस क उड़े होश

नई दिल्ली। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर सबको चौंका दिया। प्रियंका गांधी को अपने बीच देख कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। वहीं, प्रियंका गांधी को सीधा कार्यकर्ताओं के बीच जाते देख उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी अधिकारियों के होश उड़ गए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख प्रियंका में जोश दिखाई दिया। वह तीन बार अपनी कार से उतर कर उनके बीच जा पहुंची।

रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरी ममता बनर्जी, विपक्षी एकजुटता को भंग करने के प्रयास का लगाया आरोप

सुरक्षाकर्मियों के उड़ गए होश

दरअसल, प्रियंका गांधी बिना किसी जानकारी सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। बिना किसी सूचना और जानकारी के पहुंची प्रियंका को देखकर जोश से लबरेज कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। लेकिन प्रियंका के अचानक कार्यालय पहुंचने से सबसे अधिक परेशान उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी और दिल्ली पुलिस के जवान दिखाई दिए। प्रियंका के रूम के बाहर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़, नारेबाजी और धक्कामुक्की के माहौल के बीच प्रियंका को बाहर निकल कर किसी तरह कार में बैठाया गया लेकिन कार्यालय के दरवाजे पर पहुंचते ही प्रियंका कार का दरवाजा खोल एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंची, जिससे सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने खतरा भांपकर प्रियंका के पीछे दौड़ लगा दी और उनको समझाबुझाकर कार में बैठाया।

बिहार: कटिहार में हेडमास्टर ने 'वंदे मातरम' गाने से किया इनकार, मामले ने पकड़ा तूल

प्रियंका एक फिर कार से बाहर निकल

इसके बाद प्रियंका का काफिला जैसे ही अकबर रोड पर पहुंचा। यहां वह कार का शीशा उतारकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने लगी। इसके साथ ही प्रियंका एक फिर कार से बाहर निकल गई। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने एक बार फिर स्थिति संभाली और उनको कार में बैठने के लिए कहा। बावजूद इसके प्रियंका कार्यकर्ताओं से बात करती रही।