दरअसल, शुक्रवार तक आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में आठ लोगों को अगवा कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी लोग पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार हैं। यहां तक कि इन लोगों में पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने अगवा किए गए लोगों की तलाश में सर्च आॅपरेशन शुरू किया है।आपको बता दें कि आतंकियों ने इन घटनाओं के अंजाम हिजबुल मुजाहिद्दीन सरगना सैयद सलाउद्दीन के बेटे शकील की गिरफ्तारी के बाद दिया। माना जा रहा है कि शकील की गिरफ्तारी के बदले में ही आतंकियों ने इन पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को अगवा किया है। हालांकि पुलिस इस तरह की किसी भी बात से इनकार कर रही है।