जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी तब मारे गए, जब उन्होंने कैमोह इलाके के चद्दार मोटलहामा में सुरक्षा बलों की एक सड़क समाशोधन पार्टी पर गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा के लिए एक राजमार्ग की सफाई का अभियान चला रहे थे, उसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने उनपर हमला बोल दिया। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।