4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए जैश के 2 खूंखार आतंकी, 4 पुलिसकर्मियों के खून से रंगे थे हाथ

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 13, 2018

news

कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए जैश के खूंखार आतंकी, 4 पुलिसकर्मियों के खून से रंगे थे हाथ

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने कहा कि अरम्पोरा क्षेत्र में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके शव बरामद किए किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने आतंकवादियोंके मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह इलाके को घेर लिया।

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, सेना ने शुरू की पूछताछ

पुलिस ने कहा कि घेराबंदी सख्त होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। सोपोर में शैक्षणिक संस्थान भी दिनभर के लिए बंद कर दिए गए हैं। सोपोर में मारे गए आतंकी के तार पाकिस्तानी जैश ए मोहम्मद से जुडे थे। आतंकियों के पहचान अली और जियाउर रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी सोपोर आईईडी ब्लास्ट में शामिल थे। इस घटना में चार पुलिस वाले हुए थे शहीद हो गए थे।

वायुसेना प्रमुख धनोआ का खुलासा- हमारे पास नहीं पर्याप्त हथियार, रफाल पर टिकी आस

आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों के क्षेत्र में छिपे होने की खुफिया खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने अरामपोरा क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने बताया कि जैसे ही क्षेत्र की घेराबंदी कड़ी की गई, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। शैक्षणिक संस्थानों को भी दिनभर के लिए बंद रखने के लिए कहा गया है।