दरअसल, वायुसेना प्रमुख बुधवार को दिल्ली में एक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ऐसे बहुत कम देश हैं, जो हमारी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे दोनों तरफ परमाणु संपन्न देश हैं। वायुसेना प्रमुख ने ताजा हालातों की जानकारी देते हुए कि मौजूदा समय में हमारे पास कुल 31 दस्ते हैं, जबकि जरूरत 42 दस्तों की होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारे पास 42 दस्तें भी होते हैं तो भी दोनों तरफ का युद्ध लड़ना सरल नहीं होगा। धनोआ से साफ कहा कि आज हम कई तरह के हथियारों की कमी से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि हमारे पड़ोसी हमसे मजबूत स्थिति में नजर आते हैं।