वेटिकन सिटी में पोप के एंबेसडर को लिखे सात पन्नों वाले पत्र में पीड़िता ने कहा कि बिशप मुलक्कल ने साल 2014 से 2016 के बीच उसका शारीरिक शोषण किया। पत्र में बताया गया कि इस दौरान वह कई लोगों के पास मदद के लिए पहुंची, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बिशन ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म 5 मई, 2014 को उस समय किया, जब वह केरल के थ्रिशूर में एक चर्च के कार्यक्रम में गए थे। पीड़िता नन ने बिशप पर धमकाने के भी आरोप लगाए। वहीं, बिशप मुल्लकल ने सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है। बिशप के अनुसार नन उसे झूठे सेक्स स्कैंडल में फंसाने का प्रयास कर रही है। बिशप का कहना है कि नन और उसके पति के बीच अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद उस पर कार्रवाई की गई थी। इस घटना के बाद से ही नन बदले की भावना से झूठे आरोप लगा रही है।