दरअसल, यह मामला कठुआ के वार्ड नंबर- 14 से जुड़ा है। यहां एक मकान में अवैध रूप से चल रहे अनाथ आश्रम पर पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी की। पुलिस टीम इस आश्रम में रह रहे बच्चों को छुड़वाया। आपको बता दें कि अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों ने पुलिस से उनके साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करने पहुंची कठुआ के असिस्टेंट कमिश्नर रेवेणु के नेतृत्व वाली टीम ने आश्रम पर छोपमारी की। इस दौरान जब टीम ने आश्रम संचालक फादर एंथोनी से दस्तावेज दिखाने को कहा तो वो किसी तरह का कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने फादर पर कार्रवाई करते उन्हें हिरासत में ले लिया।