5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, सेना ने शुरू की पूछताछ

जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 13, 2018

Army

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, सेना ने शुरू की पूछताछ

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घुसपैठिए की पहचान उमीर युसफ (23) के रूप में हुई है, जो पाक के कब्जे वाले कश्मीर के पूंछ सेक्टर के तारल खेल का निवासी है। सेना के कर्मियों ने बुधवार रात युसफ को उस समय पकड़ा, जब वह नियंत्रण रेखा पार करने के बाद रंगार नाला के पास घूम रहा था। उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से एक तंबाकू का पैकेट, दो पहचान पत्र और पाकिस्तानी मुद्रा में 50 रुपये बरामद हुए हैं।

2019 चुनाव का आईना साबित हो सकता है दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संघ चुनाव? ऐसे बना बिगड़ा गणित

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दरअसल, सुरक्षाबलों को इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल गश्ती टीम बनाकर आतंकियों की तलाश में निकले। तभी वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। अचानक गोलीबारी होता देख सुरक्षाबल ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए मुठभेड़ शुरू होने के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: आज आएंगे नतीजे, जानें किस-किस के बीच हैं कांटे की टक्कर

जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली इलाके सेना और पुलिस ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सर्च आॅपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन में ड्रोन व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि बुधवार को आतंकियों ने झज्जर कोटली इलाके में आतंकी संगठन जैश के तीन आतंकियों ने बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर हमला बोल दिया था। हालांकि इस हमले में कोई जवान घायल नहीं था, लेकिन आतंकियों ने सेरीकल्चर विभाग के एक माली गणेश दास को गोली मार दी थी।