इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संघ का चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा। इसका एक कारण यह है भी है कि चुनावों में पहली बार डेढ़ लाख से अधिक छात्र मतदाता हिस्सा लिया। वहीं, चुनाव संपन्न कराने के लिए 760 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी और सचिव पद के लिए 23 उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अधिक आठ उम्मीदवार सचिव पद के लिए हैं। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। मॉरनिंग कॉलेजों में मतदान दोपहर एक बजे तक, जबकि इवनिंग कॉलेजों में वोटिंग 3 बजे से शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चला। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।