31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown In Kerala: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केरल में आज से संपूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या खुला क्या बंद

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन, बीते 24 घंटे में सामने आई 20 हजार से ज्यादा नए मामले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Jul 2021, 10:24 AM IST

4_1.jpg

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की तीसरी लहर की आहट के बीच केरल ( Lockdown in Kerala )में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों के बीच करेल में 31 जुलाई और एक अगस्त को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

दरअसल इस दक्षिण भारतीय राज्य में लगातार चौथे दिन यानी शुक्रवार यानी 30 जुलाई को 20 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। खास बात यह है कि देशभर में आ रहे कुल कोरोना मामलों का 50 फीसदी से ज्यादा इसी राज्य से है। ऐसे में यहां सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को कैश प्राइज से लेकर गाय जीतने का मौका, कई देशों में दिए जा रहे

केरल में लगाई गई दो दिन की पाबंदी सोमवार सुबह तक जारी रहेंगी। माना जा रहा है कि पिनराई विजयन सरकार के इस फैसले से राज्य में कोरोना के संक्रमण की कड़ी टूटेगी।

पिछले वर्ष कोरोना के मामलों से सबसे बेहतरीन तरीके से निपटने के लिए केरल का नाम दुनियाभर में छा गया था। लेकिन इस बार तीसरी लहर की आहट के बीच सबसे ज्यादा केरल ही कोरोना से प्रभावित नजर आ रहा है।
पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। यही वजह है कि इसे बड़े खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में 20,772 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में शुक्रवार रात तक कुल संक्रमितों की संख्या 33,70,137 हो गई। वहीं, 116 नई मौतों के साथ जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 16,701 पहुंच गया।

केंद्र सरकार की भी बढ़ी चिंता
केरल में कोविड मामलों में हो रही वृद्धि ने केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि केंद्र विशेषज्ञों की खास टीम को केरल भेजा है। ये टीम केरल के विभिन्न जिलों में ज्यादा एक्टिव केसेज वाले क्षेत्रों का दौरा करेगी। साथ ही इससे निपटने के लिए अहम सुझाव और कदम उठाने के लिए भी कहेगी।

बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट
केरल में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाए जाने के बाद भी पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.61 फीसदी हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में सख्त वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।
इसके तहत केरल में 31 जुलाई और एक अगस्त को सख्त लॉकडाउन है।

लॉकडाउन में इन चीजों पर नहीं पाबंदी
केरल में दो दिन के सख्त लॉकडाउन के बीच रोजमर्रा की चीजों के लिए पाबंदी नहीं लगाई गई है। इस दौरान मेडिकल स्टोर, अस्पताल खुले रहेंगे। वहीं, राशन, सब्जी, फल और दूध की दुकानों के लिए समय निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा सभी चीजों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है।

यह भी पढ़ेंः Corona Vaccination: एक ही इंसान को लगेंगी दो अलग-अलग वैक्‍सीन डोज, सरकार ने दी ट्रायल की मंजूरी

देश में कोरोना का हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 41649 नए मामले सामने आए हैं।

नए कोरोना मामलों के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,16,13,993 हो गई है। 24 घंटों में 593 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,23,810 पर पहुंच गया है।

देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामले 408920 है, जो कि कुल मामलों का 1.29 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.37 फीसदी तक पहुंच गया है।