12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कीर्ति आजाद ने CM योगी पर साधा निशाना, बोले- मां सीता के बिना राम की मूर्ति बनाना नारी शक्ति का अपमान है

आजाद ने कहा कि माता सीता के बिना भगवान राम की प्रतिमा बनाना न केवल सीता मां का अपमान है बल्कि नारी शक्ति और पूरे मिथिला का भी अपमान है।

2 min read
Google source verification
कीर्ति आजाद ने CM योगी पर साधा निशाना, बोले- मां सीता के बिना राम की मूर्ति बनाना नारी शक्ति का अपमान है

कीर्ति आजाद ने CM योगी पर साधा निशाना, बोले- मां सीता के बिना राम की मूर्ति बनाना नारी शक्ति का अपमान है

पटना। पार्टी लाइन से हमेशा बाहर जाकर बेबाकी से अपनी बात रखने वाला बिहार के दरभंगा से भाजपा के निष्कासित सांसद कीर्ति आजाद ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के उस फैसले पर सवाल खड़ा किया है जिसमें कहा गया है कि अयोध्या में भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। आजाद ने कहा कि माता सीता के बिना भगवान राम की प्रतिमा बनाना न केवल सीता मां का अपमान है बल्कि नारी शक्ति और पूरे मिथिला का भी अपमान है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बिना मां सीता के भगवान राम की अयोध्या में मूर्ति की स्थापना करना न केवल मां सीता का अपमान है, अपितु पूरे मिथिला और नारी शक्ति का है।’

योगी सरकार बनाएगी भगवान राम की भव्य प्रतिमा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह ऐलान किया है कि सरयू नदी के किनारे मर्यादा परुषोत्तम राम की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। इस बाबत शनिवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक बैठक की। इस बैठक में मूर्ति का मॉडल पेश किया गया और चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर होगी, जबकि उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और 50 मीटर का आधार (बेस) बनाया जाएगा। इस तरह से देखें तो मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर हो जाएगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वहीं पर एक भव्य म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमें अयोध्या का इतिहास, राम जन्मभूमि का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों की जानकारी भी होगी। बता दें कि अयोध्या में बनने वाली भगवान राम की यह भव्य प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची होगी।

सीएम योगी की राममूर्ति निर्माण घोषणा पर पूर्व जस्टिस काटजू ने कसा तीखा तंज, उद्धव ठाकर को भी नहीं बख्शा

3 हजार करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

आपको बता दें कि योगी सरकार ने यह फैसला किया है कि अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। साथ ही विश्राम घर, रामलीला मैदान, राम कुटिया भी बनाया जाएगा। इसके अलावा गुरुकुल सरयू रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सरयू रिवर फ्रंट लुक आउट और सरयू नदी घाट को भी विकसित किया जाएगा। इस तरह से इस पूरे प्रोजेक्ट में कुल 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें कि केवल भगवान राम की मूर्ति पर लगभग 800 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।