12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो – यूपी में बाबाओं की सरकार हैं, इन्हे भांग और गांजा पीने से मतलब-पीतमराम

पीलीभीत में गन्ना किसानों की मांगो को लेकर सपा का हुआ था धरना प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री व विधायक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

2 min read
Google source verification
Samajwadi party

Samajwadi party

पीलीभीत। गन्ना किसानों के पिछले वर्ष के बकाया भुगतान और वर्तमान पेराई सत्र शुरू होने पर भी चीनी मिलों में चल रहीं धांधलियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज़ के नेतृत्व में पीलीभीत के जिला गन्ना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने मौजूदा योगी सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि यह बाबाओं की सरकार है इन्हे भांग खाने से मतलब और गांजा पीने से इन्हे क्या पता किसानों का दर्द क्या होता है। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक पीतमराम व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाबाओं की है सरकार इन्हे भांग-गांजा पीने से मतलब-पीतमराम
पूर्व विधायक पीतमराम ने कहा कि हम खेती किसानी वाले लोग हैं और जो यह सरकार है वो बाबा लोग है इन्हे क्या पता खेती और राजनीति क्या चीज़ होती है। इनका भांग और गांजे से चलता है खेती से नही ंहम लोग किसान है। योगी सरकार बस वोही काम कर रही है जो सपा सरकार में शुरू हुए थे कोई नया काम नहीं किया बस गांजा पीये और मौज कर रहे है।

किसान विरोधी सरकार है भाजपा- हाजी रियाज़ अहमद
पूर्व कैबिनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज़ अहमद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसाना विरोधी सरकार है वो उत्तर प्रदेश में किसान हितैशी बनकर आई थी लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम 14वें दिन ही गन्ना किसानों का भुगतान कर देगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जो किया वो इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमने जो खाद का कट्टा 400रू0 का छोड़ा था वो आज यही सरकार किसानों को 1400रू0 का बेच रही है। उन्होंने पीलीभीत की निजी चीनी मिलों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के फैक्ट्री मालिक पिछले साल 11 दूसरे जनपदों से 150रू0 में गन्ना खरीदकर यहां पेराई की जो हम इस बार किसी दूसरे जनपद से गन्ना लाने नहीं देगें।

प्रशासन और मिल मालिकों की है सांठगांठ- हेमराज वर्मा
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि वो गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है और सरकार की जो गन्ना नीति है और केन रेगुलेशन एक्ट है उसका अनुपालन प्रशासन नहीं करा पा रहा है। सरकार मिल मालिकां के दवाब में किसानों का का उत्पीडन कर रहीं है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिल मालिकों की उनसे सांठगांठ है। हम लोग आंदोलन करेंगे और भी बहुत करेंगे अगर इस बार गन्ना नीति और केन रेगुलेशन एक्ट का अनुपालन नहीं हुआ।

जनता की हर समस्या पर होगा आंदोलन-आनंद सिंह यादव
जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार पर तमाम आरोप जढ़े उन्होंने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठ बोलने वाली सरकार है और किसानों को धोखा देकर बनी है। सरकार ने जो भी वादे किए थे वो सब झूठे निकले और सभी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई भी समस्या जनता की होगी तो समाजवादी पार्टी उसपर आंदोलन करेगी।