लालू परिवार से जुड़े कुछ करीबी लोगों के मुताबिक तेज—ऐश्वर्या के बीच रिश्ते 10—15 दिन बाद से ही बिगड़ने लगे थे। हालत यहां तक बिगड़े कि दोनों चार महीने से अलग रह रहे थे। हालांकि तकाल की खबर मीडिया पर आने के तुरंत बाद ऐश्वर्या अपने माता—पिता के साथ राबड़ी देवी के आवास पर जाकर उनसे मिलीं। खबर यह भी है कि तलाक को टालने के लिए दोनों परिवारों की ओर से कोशिश शुरू हो गई है।