14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोषी करार होने के बाद लालू ने छोड़े ट्वीट बाण-परेशान कर सकते हों, पराजित नहीं

लू यादव के ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया कि साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है, सच की रक्षा करने को लालू का संघर्ष जारी है।

2 min read
Google source verification
lalu yadav, fodder scam, lalu yadav tweets

नई दिल्ली: बिहार में चारा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को दोषी करार दिया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को देवघर कोषागार मामले में लालू यादव समेत 15 लोगों को दोषी करार दिया है। हालांकिु कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा और अन्य 6 आरोपियों को इसी मामले में बरी कर दिया। लालू यादव पर सजा का ऐलान नहीं किया गया है। 3 जनवरी को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह सजा का ऐलान करेंगे। सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव के ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए।

ट्वीट के जरिए बीजेपी पर तंज

लालू यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला। लालू यादव ने कहा कि गरीबों और पिछड़ों के लिए धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी ज़िद पर खड़ा है। धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है।’ लालू ने अगले ट्वीट में बीजेपी पर हमला बोला। लालू यादव के ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया कि साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है, सच की रक्षा करने को लालू का संघर्ष जारी है।देश के न्यायप्रिय और शांतिप्रिय साथियों हर षड्यंत्र से बचना होगा। हर हाल में लड़ना होगा। विजयपथ पर चलना होगा। जय हिंद

मरते दम तक लड़ूता रहूंगा

लालू यादव ने आगे लिखा कि मरते दम तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूँगा। जगदेव बाबू ने गोली खाई, हम जेल जाते रहते हैं लेकिन मैं झुकूँगा नहीं। लड़ते-लड़ते मर जाऊँगा लेकिन मनुवादियों को हराऊँगा।’ लालू ने कहा कि सामंतीवादी ताक़तों, जानता हूं लालू तुम्हारी राहों का काँटा नहीं आंखों की कील है। पर इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे।’ लालू ने लिखा कि ऐ सुनो कान खोल कर, आप इस गुदडी के लाल को परेशान कर सकते हों, पराजित नहीं।