8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दक्षिण असम में भूस्खलन से 20 की मौत, कई घायल

दक्षिण असम में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। भारी बारिश से गोलापारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित।

less than 1 minute read
Google source verification
Assam Landslide

भारी बारिश से गोलापारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित।

नई दिल्ली। कोविद-19 वायरस महामारी के बीच असम से एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार को दक्षिण असम में भूस्खलन से करीब 20 लोगों की जान चली गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

दक्षिण असम में भूस्खलन से मरने वालों में अधिकांश लोग बाराक घाटी क्षेत्र स्थित तीन जिलों के थे। जानकारी के मुताबिक जहां यह घटना हुई वहां बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से भूस्खलन की आशंका भी जताई जा रही थी।

भूस्खलन की इस घटना में मरे लोगों में 7 काचर, 7 हैलाकांडी और 6 करीमगंज जिला के रहने वाले हैं। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Pulwama – 2 साजिश में शामिल आतंकी इस्माइल अल्वी है Masood Azhar का रिश्तेदार, रचा था कार बम धमाके का षड्यंत्र

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बचाव दलों को साइटों पर भेज दिया है। मौके पर राहत कार्य जारी है।

बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद नागांव और होजाई का नाम ज्यादा प्रभावित जिलों में है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग