फिलहाल फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आईईडी के बारे में संकेत दिया है कि यह बम आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और नाइट्रोग्लिसरीन से बना था। इसे बनाने में उन्हीं चीजों का इस्तेमाल किया गया था, जिसका 2019 पुलवामा बम धमाके में किया गया था। उक्त अधिकारी ने कहा कि दोनों घटनाओं में समानताएं जैश-ए-मोहम्मद के संलिप्तता को दर्शाती है।