नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए देश-विदेश से लोग नई दिल्ली पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले विदेशी नेताओं में भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के नेता शामिल रहे। दिल्ली पहुंचे भूटान के जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के विदेश मंत्रियों ने स्मृति स्थल पहुंचकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी। करजई को अटल बिहारी वाजपेयी का करीबी मित्र माना जाता है। अटल जी को श्रद्धांजलि देने वालों में ब्रिटेन के राजदूत भी शामिल हैं।