
बाहरी दिल्ली के नांगलोई, पश्चिम विहार, विकासपुरी, मुंडका, पीरागढ़ी,जनकपुरी और तिलकनगर जैसे इलाकों में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से घोषित लॉक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कल जहां दिल्ली के कई इलाकों में सन्नाटा छाया हुआ था, वहीं आज सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में चहल-पहल रही।
खुली नजर आईं दुकानें
लॉकडाउन में केवल जरूरी चीजों की दुकानें खुली रखने को कहा गया था, लेकिन इन इलाकों में कई जगहों पर सैलून, पंक्चर बनाने वाली, नर्सरी और पान की दुकानें सुबह से ही खुली नजर आईं। साथ ही इन इलाकों में सुबह से ही ई- रिक्शे और ग्रामीण सेवा चल रही है जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में साफ कहा था कि इन चीजों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
coronavirus : बिना चर्चा वित्त विधेयक पास, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
सवारियों से भरे दिखे ई-रिक्शा
हैरानी वाली बात यह है कि चाहें वह ई-रिक्शे हों या फिर ग्रामीण सेवा, सवारियों से भरी हुई दिखीं। इनमें सवार लोगों में एक चौथाई ने ही मास्क लगाए हुए थे। कुछ ग्रामीण सेवा वाले तो पैसे कमाने के लिए रूट बदलकर चला रहे हैं। मुख्य रूटों पर उन्हें पुलिस का डर रहता है लेकिन कालोनियों के अंदर के रास्तों पर इस तरह का कोई डर नहीं।
बिना मास्क घूमते रहे लोग
सैयद गांव नांगलोई स्थित रिलायंस फ्रेश के स्टोर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोग सामान लेने के लिए धक्का मुक्की तक करते दिखे। स्टोर के मैनेजर से संपर्क करने पर बताया गया कि- उसने गार्ड को यह निर्देश दे रखा है कि वह एक परिवार के एक ही व्यक्ति को अंदर आने दे और जो मास्क लगाकर नहीं आए हैं, उन्हें रोक दिया जाए। जाए लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। अपने साथ हर कोई परिवार के सदस्य को लेकर आया था। इनमें से आधे से अधिक लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं था।
धारा 144 के बावजूद समूह में दिखे लोग
निहाल विहार, विकासपुरी और जनकपुरी में भी बंद के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। नर्सरी खुली हुई हैं और लोगों के घरो में बागवानी करे वाले माली पौधों की खरीदारी करते देखे गए। निहाल विहार के अंदर के इलाकों में तो कुछ सैलून भी खुले दिखे। दिल्ली में धारा 144 लागू है, इसके बावजूद इन इलाकों में कई स्थानों पर लोग समूह में देखे गए। इससे इस महामारी के और अधिक फैलने का खतरा है।
जरूरी काम के लिए ही बाहर निकले लोग
तिलकनगर और निहाल विहार जैसे इलाकों में तो सरकार के आदेश के बावजूद कई गुरुद्वारे खुले दिखे। सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि किसी को रोका नहीं जाएगा लेकिन लोग जरूरी काम से बाहर निकलें पर इतने बड़े इलाके में कहीं भी कोई पुलिसवाला किसी से पूछताछ करता हुआ नहीं दिखा।
Updated on:
23 Mar 2020 05:03 pm
Published on:
23 Mar 2020 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
