scriptफिर Lockdown की राह पर महाराष्ट्र, सीएम उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी | Lockdown Imposed in two district of Maharashtra Uddhav Thackeray Alert | Patrika News
विविध भारत

फिर Lockdown की राह पर महाराष्ट्र, सीएम उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी

कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलो में बढ़ाई चिंता
महाराष्ट्र में 10 दिन के अंदर 47 हजार नए मामले
महाराष्ट्र के चार जिलों में लॉकडाउन का ऐलान, कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू

Feb 22, 2021 / 12:00 pm

धीरज शर्मा

Lockdown Maharashtra

महाराष्ट्र में दो जिलों में लगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination )अभियान को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Maharashtra ) अपने पैर पसार रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि महाराष्ट्र एक बार फिर लॉकडाउन ( Lockdown )की राह पर चलता दिख रहा है।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। यही नहीं पुणे के अलावा नासिक में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही (Night Curfew) पर भी रोक लगा दी गई है।
चुनाव से पहले संकट में ममता का परिवार, अब इस सदस्य पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

महाराष्ट्र के इन जिलों में सख्ती
पुणे, मुंबई, अमरावती के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में उद्धव सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। यवतमाल और अचलपुर में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
इन जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
महाराष्ट्र के अमरावती और अचलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार 22 फरवरी रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा।

इसके अलावा यवतमाल, अकोला और अकोट में 23 फरवरी सुबह 6 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इन जिलो में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
माया नगरी में सील हुईं 1355 इमारतें
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि माया नगरी में प्रशासन सख्ती के मूड में ही नजर आया। यहां 1355 इमारतों को सील किया गया है।
इसके अलावा किसी भी इमारत में 5 से अधिक मरीज होने पर उसे एहतियातन सील करने का प्रावधान है।

इन कार्यक्रमों पर लगाई रोक
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उद्धव सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार ने सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है।
जहां भीड़ लगने की आशंका है, वहां कोरोना के नियम सख्ती से पालन करवाए जाएंगे।

मुंबई में लॉकडाउन की चेतावनी
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हालात ऐसे ही बन रहे या स्थिति बिगड़ी तो एक बार फिर माया नगरी थम जाएगी। यानी मुंबई समेत महाराष्ट्र में लॉकडाउन भी लग सकता है।
मॉडलिंग, एक्टिंग, राजनीति और फिर…इतना शातिर है इस खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपी महिला दिमाग

47 हजार केसों से मचा हड़कंप
महाराष्ट्र में कोरोना के नए उछाल ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पिछले 10 दिन कोरोना 47 हजार नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।
महाराष्ट्र में रविवार को 6791 मामले सामने आए थे और लगातार तीसरे दिन राज्य में कोविड-19 के 6000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए।

वहीं मुंबई में 921, अमरावती में 666, पुणे में 640, नागपुर में 599, पिंपरी चिंचवड में 291 और औरंगाबाद शहर में 103 नए मामले सामने आए।

Hindi News/ Miscellenous India / फिर Lockdown की राह पर महाराष्ट्र, सीएम उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो