उपराष्ट्रपति नायडू और लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम को ध्यान में रखते हुए संसद के आगामी मानसून सत्र आयोजित करने पर चर्चा की। दोनों का मानना था कि ई-संसद आने वाले समय में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने यह चर्चा इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए की, जिसमें यह कहा गया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबे समय तक चल सकती है। इस बैठक बुलाई जिसमें दोनों सदनों के महासचिव भी शामिल हुए। नायडू ने राज्य सभा के निर्विरोध चुने गए 37 सदस्यों के शपथग्रहण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।