30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में कोरोना का उछालः पिछले 24 घंटे में 122 लोगों ने गंवाई जान, मुंबई में 49 मौत

Maharashtra में Coronavirus की बढ़ी चाल पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत का सबसे बड़ा उछाल 122 लोगों ने Covid-19 की वजह से गंवाई जान, 75 हजार के पास पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jun 04, 2020

Maharashtra report 122 death last 24 hours due to Coronavirus

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बढ़ी चाल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा असर अभी भी महाराष्ट्र ( coronavirus in Maharashtra ) में देखने को मिल रहा है। यहां पर कोरोना वायरस ने अपनी चाल और तेज कर दी है। चक्रवाती तूफान निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) की दस्तक के बीच महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 122 लोगों ने घातक वायरस की वजह से अपनी जान गंवाई ( Corona Death ) है। एक दिन में जान गंवाने का ये अब का प्रदेश का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन 122 लोगों की मौत के साथ महाराष्ट्र में अब तक मरने वालों की संख्या 2587 पहुंच गई है।

शराब की दुकानों को लेकर सरकार ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला, जानें अब कब-कब मिलेगी मदिरा

अब विमान के जरिये घर जाएंगे प्रवासी, आप सांसद संजय सिंह ने किया बंदोबस्त

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित ( Corona infected ) लोगों की संख्या 74,846 तक पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2560 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में जिन 122 लोगों की मौत हुई उनमें अकेले मुंबई से 49 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी करके कहा कि दिन में राज्य के अस्पतालों से 996 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। यानी अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 32,329 हो गई है।

विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब ऐसे मरीजों की संख्या 39,935 है जिनका फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में कुल चार लाख 97 हजार 276 सैंपल की जांच की अब तक हो चुकी है।

उधर...बीएमसी ( BMC ) ने अपने एक बयान में ये जानकारी दी है कि मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,276 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मुंबई में कुल मामले बढ़कर 43,262 हो गए हैं। जबकि बुधवार को हुईं 49 मौतों के साथ अब तक मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 1,417 तक पहुंच गया है।

यानी प्रदेश और मुंबई में कोरोना वायरस की चाल तेजी से बढ़ रही है। जो आने वाले समय के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है।

मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं। बीएमसी ने बताया कि 19 नए केस के साथ धारावी में कोरोना मामलों का आंकड़ा 1849 पहुंच गया है। जबकि यहां पर कोरोना वायरस से अभी तक 71 लोगों की मौत हुई है।

बीएमसी के मुताबिक आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कुल 259 मरीजों को ठीक होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इससे यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,472 हो गई। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 24,373 है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग