आपको बता दें कि प्रवासियों के पलायन को लेकर लगातार राजनीति चल रही है। कांग्रेस कई बार प्रवासियों के पलायन का मुद्दा उठा चुकी है। देश में 25 मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद से ही देशभर में लाखों प्रवासी मजदूरों की हालात खराब हो गई। वहीं केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई, लेकिन बाजवूद इसके लाखों की संख्या में मजदूर सड़कों पर सामान लेकर चलने को मजबूर हो गए थे।