
पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट से मेजर गोगोई को रास्ता साफ, उठा इस राज से पर्दा
नई दिल्ली। होटल स्टाफ से झगड़े के मामले में मेजर लीतुल गोगोई को राहत मिल गई है। दरअसल उनके खिलाफ इस संबंध में कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है। पुलिस ने श्रीनगर की एक अदालत में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि इस मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता एहसान उनतू ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद शनिवार को श्रीनगर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।
स्टेटस रिपोर्ट में दी गई ये दलीलें
आपको बता दें कि एहसान उनतू ने अपनी याचिका में ये मांग रखी थी कि पुलिस से इस मामले में की गई कार्रवाई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा जाए। याचिका में इस बात पर भी सवाल उठाया गया था कि सेना के अधिकारी को क्यों जाने दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अदालत में रिपोर्ट पेश की जिसमें कहा गया कि जो होटल में जो लड़की मेजर गोगोई के साथ गई थी, उसने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामला संज्ञेय नहीं पाया गया था। साथ ही रिपोर्ट में लड़की के बयान का भी जिक्र किया गया है, जिसमें उसने मजिस्ट्रेट के सामने बताया था कि वह गोगोई की दोस्त है। इसके अलावा लड़की ने ये भी कहा था कि उसके साथ किसी तरह की कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी और वह अपनी मर्जी से उनके साथ होटल गई थी।
बालिग-नाबालिग के राज से उठा पर्दा
पुलिस रिपोर्ट में जो दूसरी सबसे अहम बात का खुलासा हुआ वो ये था कि लड़की बालिग है। पुलिस की ओर से अदालत में पेश रिपोर्ट के तथ्यों ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस ने अदालत के सामने लड़की के स्कूली दस्तावेज भी पेश किए हैं, जिसके अनुसार लड़की का जन्म 13 अक्तूबर, 1998 को हुआ है। साथ ही आधार कार्ड पर भी उसकी उम्र 18 साल से ऊपर दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पिछले दिनों मेजर गोगोई एक कश्मीरी लड़की के साथ श्रीनगर के डलगेट इलाके में एक होटल में पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले ही एक ऑनलाइन कमरा बुक किया था। दोनों के साथ मेजर गोगोई का दोस्त भी था। इस दिन मेजर गोगोई तय समय से आधा घंटा पहले होटल पहुंच गए थे। मेजर गोगोई का होटल के मैनेजर के साथ पहचान पत्र दिखाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मेजर गोगोई ने मौके पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, जिसके बाद मैनेजर ने लड़की की आईडी मांगी। इसके बाद जाकर पता चला कि लड़की तो बड़गाम की ही है। इससे मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने बुकिंग रद्द करके उनसे विनम्रता के साथ वहां से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद होटल में ही मेजर गोगोई और मैनेजर के बीच विवाद हो गया। हालात को बिगड़ते देखकर होटल के मैनेजमेंट ने पुलिस को बुला लिया और तीनों- गोगोई, लड़की और उन्हें गाड़ी से वहां पहुंचाने वाले शख्स, को सुबह 11 बजे के करीब, नीचे शहर में खनयार पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
Published on:
01 Jun 2018 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
