
मनोज मुकुंद नरवणे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रविवार को भारतीय सेना (आर्मी स्टाफ) में बतौर वाइस चीफ (उप प्रमुख) का पद ग्रहण किया। नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु की जगह ली है।
मनोज मुकुंद नरवणे इससे पहले भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख थे। 31 अगस्त को आर्मी स्टाफ के पूर्व वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु की सेवानिवृत्त थी।
भारतीय सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नरवणे पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी माहौल में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा नरवणे श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान भारतीय शांति सेना का भी हिस्सा रहे हैं।
इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कमांड के लिए नरवणे को 'सेना मेडल' (विशिष्ट) और नागालैंड में असम राइफल्स (उत्तर) के इंस्पेक्टर जनरल के रूप में सेवाएं देने के लिए 'विशिष्ट सेवा मेडल' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
नरवणे को वर्ष 2019 में परम विशिष्ट सेवा मेडल, 2017 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक नरवणे को पेटिंग, योग और बागबानी का भी शौक है।
दिलचस्प बात है कि आगामी 31 दिसंबर को जब जनरल बिपिन रावत बतौर भारतीय सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के रूप में सेवानिवृत्त होंगे, तब नरवणेे भारतीय सेना के सर्वाधिक कार्यरत वरिष्ठ जनरल होंगे।
Updated on:
02 Sept 2019 07:43 am
Published on:
01 Sept 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
