9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश मंत्रालय: जानिए क्या है MEA और कब-किसने संभाला पदभार

विदेश मंत्रालय की स्थापना वारेन हेस्टिंग्स के वक्त 1784 में की गई थी विदेश मंत्रालय के अंतर्गत 6 पद होते हैं भारत में दो प्रकार के विदेश मंत्री होते हैं- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विदेश राज्य मंत्री

2 min read
Google source verification
विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय: जानिए क्या है विदेश मंत्रालय और कब किसने संभाला पदभार

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय को अंग्रेजी में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) कहा जाता है। इसके मंत्री को मिनिस्टर ऑफ एक्सर्नल अफेयर्स (Minister of External Affairs) के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में सुषमा स्वराजविदेश मंत्री हैं। आइए जानते हैं विदेश मंत्रालय के इतिहास के बारे मेंः

विदेश मंत्रालय की स्थापना

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की स्थापना 2 सितंबर 1946 को की गई थी। आजादी से पहले यह मंत्रालय पूर्व ब्रिटिश भारतीय सरकार का विदेश विभाग था। आजादी से पहले इसकी स्थापना वारेन हेस्टिंग्स के वक्त वर्ष 1784 में की गई थी। इसके बाद यह गुप्त और राजनीतिक विभाग के नाम से जाना जाने लगा। बाद में फिर इसे विदेश विभाग (Foreign Department) कहा जाने लगा।

आपको बता दें कि इसके तीन उप विभाग थे विदेश, राजनीतिक और गृह। लेकिन 1914 के बाद यह विदेश और राजनीतिक विभाग रहा। बाद में इससे विदेश और राजनीतिक विभागों को अलग कर इसे स्वतंत्र विभाग बनाया गया। 1945 में इसे नया नाम 'विदेश विभाग और राष्ट्रमंडलीय संबंध विभाग' दिया गया। आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवारह लाल नेहरू ने जब अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला और इस विभाग को अपने हाथों में ले लिया, तब मार्च 1949 में इस मंत्रालय में से दो अन्य विभागों को अलग कर दिया गया। इसका नाम तब विदेश मंत्रालय पड़ा, जो आज भी है। सुषमा स्वराज मई 2014 से भारत की विदेश मंत्री हैं।

पाक ने SCO की बैठक से पहले अलापा आतंकवाद का राग, कहा- भारत बातचीत के लिए अनिच्छुक

संरचना

भारत में दो प्रकार के विदेश मंत्री होते हैं। विदेश मंत्रालय के उच्चतम पद को संघीय कैबिनेट मंत्री कहा जाता है। वहीं, दूसरे उच्चतम पद को विदेश राज्य मंत्री कहा जाता है। इस समय सुषमा स्वराज विदेश मंत्री हैं और जर्नल वीके सिंह विदेश राज्य मंत्री हैं।

विदेश मंत्रालय में 6 पद होते हैंः

1. अवर सचिव
2. उप सचिव
3. निदेशक
4. संयुक्त सचिव
5. अपर सचिव
6. सचिव

OIC की बैठक में बोलीं सुषमा, भारत की लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ

कार्यः

विदेशों के साथ संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं के लिए विदेश मंत्रालय उत्तरदायी है। क्षेत्रीय प्रभाग, द्विपक्षीय राजनैतिक और आर्थिक कार्य देखते हैं जबकि क्रियात्मक प्रभाग नीति नियोजन, बहुपक्षीय संगठनों, क्षेत्रीय दलों, विधिक मामलों, निशस्त्रीकरण, नवाचार, कौंसली, भारतीय डायसपोरा, प्रेस और प्रचार, प्रशासन और अन्य कार्यों को देखते हैं। यह मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए भी जिम्मेदार है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय राज्य सरकारों एवं अन्य एजेंसियों को विदेशी सरकारों या संस्थानों के साथ कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सलाह देता है। इस मंत्रालय की सफलता पूर्णता विदेश नीति पर ही निर्भर है। देश की विदेश नीति को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व इसी विभाग के पास है। बता दें कि यह विभाग सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में से एक विभाग है।

विदेश मंत्रालय के मूल रूप से ये कार्यः

इन लोगों ने संभाला है विदेश मंत्रालय का प्रभारः