6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भैसों को फेसबुक ने मालिक से मिलवाया, कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

ये दोनों भैंस चरते समय रास्ता भटक गई थीं और दो दिन बाद फेसबुक की मदद से उसके मालिक को वो दोनों वापस मिलीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 30 Nov 2017, 7:32 PM IST

बेंगलूरु। सोशल मीडिया कई बार भटके लोगों को परिवार के पास लौटने में मददगार सिद्ध होता है। लेकिन आप यह बात जानकर दंग रह जाएंगे कि सोशल मीडिया ने भटके हुए जानवर को भी उसके मालिक से मिलवा दिया है। जी हां! बेंगलूरु के ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक में सोशल मीडिया की बदौलत ही दो मवेशी अपने मालिक के पास लौटी है।

दरअसल ये दोनों भैंस चरते समय रास्ता भटक गई थीं और दो दिन बाद फेसबुक की मदद से उसके मालिक को वो दोनों वापस मिलीं। इस्तुरु गांव के रहने वाले नारायण स्वामी की दो भैंस सोमवार शाम खो गईं थी। भैंसों के मालिक नारायण स्वामी ने उन्हें गांव और खेतों में भी तलाशा लेकिन वे नहीं मिलीं। दरअसल, भैंसें चरते हुए कोडरहल्ली गांव पहुंच गई, जो इस्तुरु गांव से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर है।

दो दिनों बाद मालिक को उसकी भैंस फेसबुक पर दिखीं। इसके बाद भैंसों के मालिक ने फेसबुक के जरिए उस शख्स से संपर्क किया, जिन्होंने उनकी भैंसों की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद वह अपनी भैंसों को सुरक्षापूर्वक घर ले आए। देर शाम तक खेतों में चर रही दोनों भैंसों को कोडरहल्ली गांव के मोहन ने पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने भैंसों को उनके मालिक को वापस करने की ठान ली।

मोहन ने भैंसों की तस्वीर फेसबुक पर अपलोड कर दी। मोहन ने तस्वीर के साथ लिखा ‘ये भैंसें किसकी हैं? शेयर कीजिए और इन्हें इनके मालिक तक पहुंचाइए।’ इस्तुरु गांव के नागेश को जब फेसबुक पर मोहन का पोस्ट दिखा, तो उसने उसे नारायण स्वामी को दिखाया। नारायाण स्वामी ने अपनी भैंसों को पहचान लिया। उसके बाद नागेश ने मोहन से संपर्क किया, तो पता चला कि वे 10 किलोमीटर के दूर गांव का रहने वाला है। नागेश ने बताया कि इसके बाद हम तुरंत कोद्रहल्ली गांव पहुंचे और भैंसों को वापस ले आए।