6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: न्यूजीलैंड पुलिस वेकैंसी के वीडियो ने मचाया धमाल, फेसबुक-यूट्यूब पर वायरल

न्यूजीलैंड पुलिस डिपार्टमेंट में वैकैंसी निकली है लेकिन उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 Nov 2017, 2:48 PM IST

police recruitment

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड पुलिस डिपार्टमेंट में वैकैंसी निकली है लेकिन उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। पुलिस डिपार्टमेंट में इस वैकैंसी का विज्ञापन अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के जरिए दिया है। जो कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया में वायरल हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इसे महज कुछ ही घंटों में करीब 25 लाख बार देखा जा चुका है।

द वर्ल्डस मोस्ट एंटरटेनिंग पुलिस रिक्रूटमेंट वीडियो
यह वीडियो 'द वर्ल्ड मोस्ट एंटरटेनिंग पुलिस रिक्रूटमेंट वीडियो' के नाम से पोस्ट किया गया। 2 मिनट 58 सेकेंड के इस वीडियो में एक्शन और कॉमेडी का तड़का है। यह वीडियो इतना एंटरटेनिंग है कि अपने टाइटल पर सटीक बैठता है। वीडियो में हर तरह के पुलिस फोर्सो, डॉग स्क्वॉड, ईगल हेलीकाप्टर और यूथ-एंड पुलिस आदि को फिल्माया गया है। वीडियो के आखिरी में भी बड़े मजाकिया ढंग से सबके नाम और क्रेडिट्स दिए गए हैं।


पुलिस डिपार्टमेंट की अनोखी कोशिश
न्यूजीलैंड पुलिस डिपार्टमेंट अपने नायाब विज्ञापन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से भर्ती होने की अपील की है। पुलिस को उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने के बाद ज़्यादा से ज़्यादा लोग पुलिस में भर्ती होने के लिए रुख करेंगे।

विज्ञापन में पुलिस कमिश्नर भी
न्यूजीलैंड पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने एक अखबार में बताया कि यह वीडियो इस बात को ध्यान में रख कर बनाया गया है कि इससे देखने के बाद ज़्यादा से ज़्यादा लोग पुलिस डिपार्टमेंट ज्वाइन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा 'पिछले तीन सालों से हम अपने स्टाफ को बढ़ाने कि कोशिश में लगे हैं ताकि न्यूजीलैंड सबसे सुरक्षित देश बन सके' उन्होंने यह भी कहा कि इस वीडियो से महिलाओं, पेसिफिक द्वीपवासियों, और अलग-अलग समूह के लोगो को पुलिस में भर्ती होने के लिए उत्सुक करने कि कोशिश कि गयी थी। इस वीडियो में कमिशनर बुश समेत 70 पुलिस ऑफिसरों को अलग अलग किरदार निभाते हुए सन्देश देते दिखाया गया है।

वीडियो को मिली सफलता से पुलिस कमिश्नर खुश
कमिश्नर बुश इस वीडियो के सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि 'हमें उम्मीद थी यह प्रयास सफल होगा, लेकिन वीडियो को जैसी मिल प्रतिक्रिया मिल रही है वो अविश्वसनीय है।' उन्होंने कहा कि जबसे यह वीडियो अपलोड किया गया तबसे हमारे वेबसाइट पर लोगों का आना बढ़ गया है और भर्ती के लिए करीब 300 से ज़्यादा आवेदन आ चुके हैं।'