रेल राज्यमंत्री ने लिखित जवाब में आगे बताया कि तेलंगाना में 186 किलोमीटर, हरियाणा में 160 किलोमीटर, ओडिशा में 118 किलोमीटर, पश्चिम बंगाल में 86 किलोमीटर और राजस्थान में 73 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है। इनके अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब में भी नई रेल लाइनों का जाल बिछाया गया है।