1- 7 बजे शुरू होगा मोदी राज 2.0, 41 सांसद ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ
नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन परिसर में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. 2014 की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण मेगा इवेंट होने वाला है. शपथग्रहण समारोह से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर अमित शाह से मुलाकात की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानों को न्यौता भेजा गया है. समारोह में BIMSTEC देशों यानि बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे. इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता दिया गया है
मिनटों में मिली आपकी LIC पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी, बस अपनाएं ये खास तरीके
2- मोदी के मंत्री, मिला मंत्री बनने का बुलावा
मोदी के मंत्रिमंडल को लेकर लगातार कया कयास जारी है। आपको मालूम हो कि आज मोदी के के मंत्रिमंडल में जिन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है उन सभी को फोन पहुंचने शुरी हो चुके हैं। निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, रामदास अठावले, डाक्टर हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, सदानंद गौड़ा, अर्जुनराम मेघवाल, रविशंकर प्रसाद, बाबुल सुप्रियो, किरण रिजिजू, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रह्लाद जोशी, संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत, रमेश पोखरियाल निशंक, कृष्ण पाल गुर्जर, सुरेश अंगादि, मनसुख मंडाविया जैसे नेताओं के मत्री बनने की खबर जोरो पर है।
Harrier और XUV500 की छुट्टी करेगी MG Hector , 4 जून से शुरू होगी बुकिंग
3- पत्रिका के Namo9 contest में 1 लाख लोगों ने लिया भाग
मोदी के मंत्रिमंडल में लोग किस नेता को देखना चाहते हैं इसे जानने के लिए पत्रिका ने खास तौर पर namo9 contest लॉन्च किया था। ये कांटेस्ट अब खत्म हो चुका है और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने कॉंटेस्ट में शामिल होकर अपनी पसंद जाहिर की। कांटेस्ट के विनर्स को लकी ड्रा के माध्यम से चुना जाएगा। आपको बता दें कि इस कांटेस्ट में जीतने वालों को टीवी , फ्रिज, एसी, लैपटॉप से लेकर मोटरसाइकिल और स्कूटी जैसे लाखों रूपए के इनाम दिए जाएंगे।
4- शपथ ग्रहण समारोह में मोदी के मेहमान
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में bimstec देशों के प्रमुख के अलावा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, टाटा- बिरला जैसे बड़े उद्योगपतियों के अलावा बॉलीवुड से विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और अनिल कपूर , कंगना रनावत और सलमान खान, आमिर खान के शामिल होने की खबर है। लेकिन इन सबके बीच मोदी के परिवार को शपथ गर्हण का न्यौता नही मिला है।
5- जगनमोहन रेड्डी ने ली आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ
वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार (30 मई ) को विजयवाड़ा के स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में शामिल होने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन भी विजयवाड़ा पहुंचे। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी मौजूद रहे। जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अन्य पार्टियों के दिग्गज नेता भी शामिल हुए