26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में है मोहम्मद अली जिन्ना का बंगला, देखें Pics

पाकिस्तान की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का बंगला भारत मे ही रह गया। जानिए जिन्ना हाउस की अनोखी बातें
2 min read
Google source verification
Jinnah house

भारत में है मोहम्मद अली जिन्ना का बंगला

मुंबई स्थिति जिन्ना हाउस के मालिक मूल रूप से पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना थे। इसे लोग 'जिन्ना हाउस'( Jinnah house) के नाम से जानते हैं। जिन्ना का ये आलीशान बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाक़ों में से एक, मालाबार हिल्स पर स्थित है। जिन्ना हाउस 2.5 एकड़ जमीन पर साल 1936 में बनाया गया था। इस बंगले की लागत उस समय 2 लाख रुपये के लगभग आई थी। बता दें कि जिन्ना हाउस को यूरोपीय अंदाज में बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- बौखलाए पाकिस्तान की नई साजिश

इस बंगले को डिज़ाइन Claude Batley ने किया था। साथ ही इस बंगले के निर्माण के लिए इटली से ख़ास कामगारों को भारत लाया गया था। यही नहीं इसमें इंग्लैंड के संगमरमर और अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था।

संरक्षित विरासत का दर्जा हासिल इस इमारत में विभाजन से पहले जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और जिन्ना के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। एक समय था जब पाकिस्तान, जिन्ना हाउस को अपना मुंबई का वाणिज्य दूतावास बनाना चाहता था। लेकिन सरकार ने एसा नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें:- भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे टेंशन के बीच फंसी महिला

अगर इस आलीशान बंगले की बात करें तो इसमें बहुत सारे बड़े-बड़े आलिशान कमरे हैं।साथ ही इसमें कई बड़े हॉल भी हैं जो शायद मीटिंग के लिए बनाए गए हो सकते है। कहा तो य़ह भी जाता है कि इस बंगले रहने वाले लोगों को दुश्मनों से बचाने के लिए खुफिया रास्ते भी दिए गए हैं।

इतना ही नहीं, अगर इस बंगले की मजबूती की बात करे तो इसकी दीवारें काफी मोटी हैं जो इस बंगले को सालों तक टिकाए रखेंगी।