जानें आज इन इलाकों में मौसम का हाल
देश के कुछ इलाकों में आज मौसम के हाल की बात करें तो उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश परेशान कर सकती है। उत्तर भारत में पहाड़ों से मैदानी राज्यों तक मानसून के घने बादल बने रहेंगे। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अच्छी मानसूनी बौछारें जारी रहेंगी। अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर, आगरा, मथुरा, हापुड़ सहित पश्चिमी यूपी, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में अच्छी मानसून वर्षा जारी रहेगी।