नई दिल्ली। बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में सुकून भरी साबित हुई। सुबह से ही बादल छाए हुए थे, जिससे गर्मी और उमस से तो राहत थी ही साथ ही 9 बजे बाद आई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। धीरे-धीरे झमाझम बारिश पड़ना शुरू हो गई और दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। हालांकि दफ्तर जाने वालों को थोड़ी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा।