10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदल गई मानसून की चाल, बारिश के लिए अब करना होगा इतना दिन इंतजार

मानसून को लेकर आई बड़ी खबर। अब बारिश के लिए करना होगा और इंतजार।
2 min read
Google source verification
mansoon

बदल गई मानसून की चाल, बारिश के लिए अब करना होगा इतना दिन इंतजार

नई दिल्ली। समय से पहले भारत में दस्तक देने वाला मॉनसून पिछले कुछ समय से लगातार अपनी चाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून सुस्त पड़ गया है। यहां बारिश लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। विभाग का ताजा अनुमान है कि देश में बारिश के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है।

बारिश के लिए करना होगा और इंतजार

हालांकि मौसम विभाग ने यह भी दावा किया है कि अगले 5-6 दिनों में एक बार फिर मानसून की रफ्तार में तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। लिहाजा, जहां देश के दक्षिणी छोर में तेज बारिश और उत्तर पूर्व समेत पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ हिमाचल, हरियाणा, चंदीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। विभाग के मुताबिक, 28 मई से लेकर 15 जून तक मानसून की रफ्तार तेज रही है। लेकिन 15 जून के बाद से मानसून की रफ्तार में काफी सुस्ती देखने को मिल रही है।

23-24 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना

विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि ओडिशा और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में 23-24 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में 26 जून से अच्छी बारिश के आसार हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अप्रैल में भविष्यवाणी की थी कि इस साल मानसून निराश नहीं करेगा और लगातार चार महीने तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन, बीच-बीच में मानसून ढीला पड़ता चला गया। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि सामान्य मानसून और समय से पहले आया मानसून इस साल खरीफ फसल के लिए वरदान साबित होगा और इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करेगा।

वहीं, कृषि क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में मानसून के कमजोर पड़ने का सीधा असर कई राज्यों में खरीफ बुआई पर पड़ेगा। कृषि विभाग के मुताबिक, मानसून के कमजोर पड़ने से जहां उत्तर भारत में गर्मी से राहत का इंतजार लंबा हो गया है, वहीं इन क्षेत्रों में किसानों को भी खरीफ बुआई के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग