21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में अब तक 76 लाख से ज्यादा लोग COVID-19 के शिकार, इतने लोगों ने कोरोना से जीती जंग

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के पार पिछले 24 घंटे में 67,549 लोग COVID-19 से हुए ठीक
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Oct 24, 2020

More Than 76 Lakh People Affected From corona in India

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अच्छी खबर।

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस (coronavirus) ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। आलम ये है कि यह महामारी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में इस वायरस (corona cases in India ) ने कोहराम मचा रखा है। देश में अब तक 76 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि इनमें 70 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज

सबसे पहले कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जानते हैं। देश में अब तक 76,96,726 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 6,80,680 है। जबकि, 70,16,046 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हुैं। वहीं, कोविड-19 1,17,956 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन कोरोना के नए केसों की संख्या कम हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो देश में कोरोना के 53, 370 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि, इस महामारी से 650 लोगों की मौत हुई है। लेकिन, इन सबके बीच देश में कोरोना रिकवरी रेट काफी अच्छी है। पिछले 24 में 67,549 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना रिकवरी रेट 89.78 प्रतिशत है। जबकि, 8.71 प्रतिशत एक्टिव मरीजों की संख्या है। वहीं, मृत्युदर 1.50 प्रतिशत है।

COVID-19 के मामले में दूसरे नंबर पर भारत

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,69,479 कोरोना की जांच हुई है। जबकि, अब तक 10,13,82,564 COVID-19 के टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना के मामले में भारत दूसरे स्थान पर, जबकि पहले स्थान पर अमरीका है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग