
नई दिल्ली। हज प्रक्रिया में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया जा रहा है। हज प्रक्रिया को लेकर कई समाचार चैनलों पर चलाई जा रही खबर फेक यानी फर्जी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर साप किया है कि हज प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। नकवी ने लिखा, ‘कुछ समाचार चैनलों पर हज प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक एवं बेबुनियाद खबरें चलाई जा रही हैं। इस संबंध में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हज प्रक्रिया में किसी भी तरह का कोई बदलाव-परिवर्तन नहीं किया गया है।